Homeराज्यो से ,
जीजा बना हैवान! 13 महीने से कर रहा था नाबालिग से रेप, प्रेग्नेंट होने पर घर में किया कैद

नई दिल्ली .शाहाबाद डेरी इलाके में जीजा 13 माह की किशोरी से दुष्कर्म करता रहा, जब किशोरी गर्भवती हो गई तो उसने उसके बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया। गुरुवार को पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने आठ माह की गर्भवती किशोरी को जीजा के चंगुल से छुड़ाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता दीप विहार पंसाली इलाके में अपनी दीदी एवं जीजा के साथ रह रही थी। परिवार मूलरूप से पटना का रहने वाला है। बीते साल जनवरी में 13 वर्षीय पीड़िता की मां की मौत हो गई थी। तभी से वह दिल्ली में रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की बहन घरों में छाड़ू पोछे का काम करती है, जबकि आरोपी जीजा मजदूरी करता है। इनके पांच बच्चे हैं। बीते साल अप्रैल में पीड़िता घर पर अकेली थी। तभी उसका जीजा शराब के नशे में धुत होकर घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जीजा की घिनौनी हरकत के बारे में अपनी बहन को बताया। बहन ने पति को समझाने की कोशिश की। इस आरोपी ने धमकी दी कि अगर मामला पुलिस तक गया तो वह किशोरी की हत्या कर देगा। आरोपी लगातार नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। इससे पीड़िता नवंबर माह में गर्भवती हो गई। मगर आरोपी ने उसके बाहर निकलने पर ही प्रतिबंध लगा दिया था।

Share This News :