Homeवायरल न्यूज़,
300 किलो की लड़की ने खुद को ऐसे बदल डाला

वॉशिंगटन। 24 साल की उम्र में अमेरिका की एंबर राच्डी का मोटापा इतना बढ़ गया कि उसका वजन धीरे-धीरे 300 किलो तक पहुंच गया था। एंबर की लाइफ ऐसी हो गई थी कि उसका चलना-फिरना मुश्किल हो गया। उसे मनोवैज्ञानिक समस्या ने भी घेर लिया कि वह दिनभर कुछ न कुछ खाती ही रहती। उसके बिना वह रह नहीं पाती। इतने वजन के बावजूद उसका हाईकैलोरी चीजों को लेकर मोह नहीं छूट पा रहा था। आलम यह था कि उसका बॉयफ्रेंड शुरू-शुरू में तो उसकी परवाह करता था लेकिन कुछ समय बाद उसके बढ़ते वजन और खाने-पीने की आदतों के कारण उससे दूर हो गया। उसने जानबूझकर दूरियां बना लीं।

लेकिन इसके बाद एंबर इतनी टूट गई कि वह सोचने लगी कि इस वजन ने उसे बर्बाद कर दिया है। बस फिर क्या था, उसने फैसला कर लिया कि उसे इस वजन से छुटकारा पाना है और उसके बाद जो एंबर बदली, किसी को भी उसको पहचानना मुश्किल था।

एंबर ने डॉक्टरों से संपर्क किया और समझा कि इस वजन से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। डॉक्टर्स ने सबसे पहले डाइटिंग शुरू करवाई। बॉडी फैट इतना था कि एक पैर एक तकिए की तरह चौड़ा और थुलथुल था। इसलिए डॉक्टरों ने डाइटिंग के जरिए पहले एंबर का का 10 kg वजन कम कराया।

फिर सर्जरी करके 50 किलो चर्बी निकाली गई। थैरेपीज, ऑपरेशन और एक्सरसाइज के जरिए 130 किलो वजन कम कर लिया। एंबर आज करीब 70kg की हैं। लोगों ने जब देखा तो उसे पहचान ही नहीं पाए और बॉयफ्रेंड तो भौचक्का रह गया।

एंबर ने अपनी तरह इस परेशानी से जूझ रही लड़कियों के लिए सोशल मीडिया पर एक पेज भी बनाया है, जिसमें वे अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर उन्हें प्रोत्साहित करने का काम शुरू किया।

 

Share This News :