Homeराज्यो से ,
पूर्व सीएम के बेटे ने थामा कांग्रेस का दामन

 à¤†à¤–िरकार कयासों पर विराम लगाते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शनिवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की परेड़ ग्राउंड पर हुई चुनावी सभा में मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस का दामन थामा। पिछले कई दिनों से उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

बता दें कि मनीष के पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी पौढ़ी गढ़वाल से भाजपा के सांसद हैं और राज्य के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। खंडूड़ी भाजपा के लिए कितना महत्व रखते हैं इसका अंदाजा इसके लगाया जा सकता है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 'खंडूड़ी हैं जरूरी' का नारा दिया था। उनके नाम पर भाजपा को काफी वोट मिले थे।

Share This News :