Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन

पणजी। à¤—ोवा के सीएम मनोहर पर्रीकर का निधन हो गया है। आज सुबह से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। गोवा मुख्‍यमंत्री कार्यालय से भी इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी गई थी। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्‍वयं ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी है।

इससे पहले गोवा में डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने पर्रीकर की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी और कहा था कि उनकी सेहत में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है।

 à¤—ौरतलब है सीएम पर्रीकर पिछले कुछ समय अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित हैं और इसके ईलाज के लिए वह अमेरिका भी गए थे। फिलहाल एम्स के डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। सीएम पर्रीकर गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद ऑफिस का काम करते रहे और कई मौकों पर सार्वजनिक जगहों पर भी नजर आए।

एक साल से पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे 63 वर्षीय मनोहर पर्रीकर सबसे पहले 14 फरवरी, 2018 को बीमार पड़े थे। इसके बाद उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया।

 à¤•à¥à¤› दिनों तक उनका अमेरिका में इलाज चला।

पिछले साल 15 सितंबर को उन्हें नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद पर्रीकर 14 अक्टूबर को गोवा लौट आए थे। उन्होंने 29 जनवरी को गोवा के बजट सत्र में भाग लेने के साथ ही अगले दिन राज्य का बजट भी पेश किया। सत्र के अंतिम दिन 31 जनवरी को उन्हें दिल्ली के एम्स में ले जाया गया था। वह पांच फरवरी को गोवा लौट आए।

 

Share This News :