Homeराज्यो से ,
संपर्क क्रांति समेत 4 ट्रेनें निरस्त, 5 डायवर्ट

 à¤¶à¥à¤•à¥à¤°à¤µà¤¾à¤° को दिल्‍ली रेल मार्ग लंबे समय तक बंद रहेगा। मरम्‍मत कार्य के चलते ऐसा होगा। इसके चलते कई ट्रेनें निरस्‍त रहेंगी, तो कुछ के मार्ग में बदलाव किया जाएगा। अंडरपास निर्माण के चलते साढ़े सात घंटे रेल संचालन बंद रहेगा। संपर्क क्रांति समेत 4 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 5 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

उत्तर रेलवे मुख्यालय ने 28 जून सुबह आठ बजे से दोपहर 3.30 बजे तक साढ़े सात घंटे दिल्ली-मुरादाबाद रेल मार्ग को बंद रखने का आदेश जारी किया है। बाबूगढ़ और कुचेश्वर स्टेशन के बीच रेल फाटक संख्या 64 सी के स्थान पर अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। 

ये ट्रेनें होंगी प्रभावित 

उत्तर रेलवे मुख्यालय ने चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें लखनऊ-आनंद विहार के बीच चलने वाली डबल डेकर, काठगोदाम-दिल्ली के बीच चलने वाली सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, दिल्ली कोटद्वार के बीच चलने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस और दिल्ली मुरादाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। 

इनके रूट होंगे डायवर्ट 

इस दौरान पांच ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। जिसमें बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस को मुरादाबाद से लक्सर, टपरी, गाजियाबाद होकर चलाया जाएगी।

इसी मार्ग से सहरसा-आनंद विहार जाने वाली पूरविया एक्सप्रेस, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस, गोरखपुर से आनंद विहार जाने वाली एक्सप्रेस को चलाया जाएगा जबकि, सहरसा से दिल्ली होकर अमृतसर जाने वाली गरीब रथ को मुरादाबाद, सहारनपुर अंबाला होकर चलाया जाएगा।

इसके अलावा डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस, नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस और नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को बीच रास्ते में एक से दो घंटे रोक कर चलाया जाएगा।

Share This News :