Homeराज्यो से ,
अंतिम पड़ाव पर शीला दीक्षित, थोड़ी देर में होंगी पंचतत्व में विलीन

नई दिल्ली। à¤¤à¥€à¤¨ बार दिल्ली की मुख्यमंत्री, केरल की राज्यपाल और कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष रहीं शीला दीक्षित का 81 वर्ष की आयु में शनिवार को देहांत हो गया। दिग्गज नेताओं के साथ आम लोग अपनी प्रिय नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे थे। उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस दफ्तर से निकल कर निगमबोध घाट पर पहुंच चुका है। यहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

बताया जा रहा है कि इस वक्त दिल्ली में काफी तेज बारिश हो रही है। मगर, शीला दीक्षित के चाहने वाले उनके अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले शीला दीक्षित का शव वाहन खराब हो गया था। इसकी वजह से उनकी अंतिम यात्रा में देरी हो गई थी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं और वह घाट में मौजूद हैं।

 

दिल्ली में कांग्रेस के ऑफिस का झंडा आधा झुका हुआ है। अपने विनम्र स्वभाव से उन्होंने न सिर्फ आम लोगों का दिल जीता, बल्कि विरोधी भी उनके काम और लगन के कायल हैं। दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी स्तर पर काम कराए और सड़कों व फ्लाईओवरों के निर्माण से उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे में एक क्रांतिकारी बदलाव कर दिए।

Share This News :