Homeदेश विदेश ,खेल ,slider news,
अशोका होटल में खिलाड़ियों ने मनाया जश्न, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

ओलंपिक खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों की टीम भारत लौट आई है। सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से अशोका होटल पहुंच गये हैं, जहां ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। यहां महिला और पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने जश्न मनाया, राष्ट्रगान गाया और एक-दूसरे को केक खिलाया। हॉकी फेडरेशन ने इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आपको बता दें कि महिला हॉकी टीम ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थी, जबकि पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता है।स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने पहले सभी खिलाड़ियों के सम्मान के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम को चुना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वहां का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब खिलाड़ियों का सम्मान समारोह होटल अशोका में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो रही है|इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद भारत के चैंपियन्स का दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट के बाहर ओलंपिक विजेताओं के इंतजार में बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटे थे। भारतीय दल में भारतीय हॉकी टीम के अलावा गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा, स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, ब्रॉन्ज विजेता बजरंग पूनिया और रवि दहिया भी शामिल थे। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की अगवानी के लिए खेल मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे।

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पदक जीते हैं। इनमें एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और चार कांस्य पदक शामिल है। पहले दिन भारत को मीराबाई चाून से रजत पदक दिलाया, वहीं आखिरी दिन नीरज चोपड़ा ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। साल 2008 के बाद भारत को पहली बार गोल्ड मेडल मिला है।

 

 

 

Share This News :