Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
दिग्विजय सिंह करेंगे दिल्ली कूच, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में एक और एंट्री के आसार, सोनिया गांधी से मिलेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में एक और दिग्गज की एंट्री की संभावनाएं हैं। खबर है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह गुरुवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल, रेस में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर का नाम सामने आ रहा था।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंह गुरुवार को दिल्ली में सोनिया से मुलाकात करने जा रहे हैं। खास बात है कि यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है, जब चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में दो दिनों का ही समय बाकी है। हाल ही में उन्होंने चुनाव में उतरने की संभावनाएं जताई थी। पार्टी में नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

Share This News :