Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
अनुभव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता से मजबूत होगी कांग्रेस : जयवर्धन सिंह

नेहरू और गांधी परिवार का दिग्विजय सिंह पर विशेष स्नेह रहा है। यही वजह है कि उन्होंने भी पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित कर दिया। यह दूसरा मौका है, जब गुना जिले के छोटे कस्बे राघौगढ़ का बेटा (दिग्विजय सिंह) पहले मप्र का मुख्यमंत्री और अब देश की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहा है। दिग्विजय सिंह अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो निश्चित ही उनका अनुभव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी।

यह कहना है गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का। उन्होंने नवदुनिया से विशेष चर्चा में कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि उनके पिता दिग्विजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। इसके लिए पूरा परिवार दिल्ली पहुंच रहा है। मेरे काका व चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह भी भोपाल से दिल्ली पहुंच रहे हैं, ताकि नामांकन पत्र दाखिले के समय उनके साथ रह सकें। जयवर्धन सिंह ने कहा कि 2017 में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नर्मदा बचाओ यात्रा निकाली थी, तो 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। वर्तमान में कांग्रेस ने की कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3500 किमी की भारत जोड़ो पैदल यात्रा निकाली जा रही है, जिसके चेयरमेन भी दिग्विजय सिंह ही हैं। इससे तस्वीर साफ है कि 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। इसी तरह मध्यप्रदेश में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कमल नाथ और दिग्विजय सिंह की अहम भूमिका होगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Share This News :