Homeअपना शहर ,खास खबरे,slider news,
विधायक डाॅ. सिकरवार ने लगाई झाडू, 15 ट्राॅली कचरा उठवाया

ग्वालियर। विशेष सफाई अभियान के तहत आज ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 20 में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। कचरे ठिए साफ कराए, सड़को के आस-पास जमी सिल्ट को उठवाया, नालियां साफ कराई गई। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 20 में कांग्रेस कार्यकर्ता और सफाई अमला गोर्वधन काॅलोनी में एकत्रित हुआ, वहां से गोर्वधन काॅलोनी की सभी गलियों में सफाई कार्य कराया गया। सड़को के आस-पास जमी मिट्टी को साफ कराया गया। 15 ट्राॅली मलवा सफाई अभियान के दौरान फिकवाया गया। सड़क मार्ग को समतल कराया। कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सफाई अभियान में जुटे रहे। उबड़-खाबड़ मार्ग का दुरस्तीकरण कराया गया तथा पत्थर पडे हुए थे, उन्हे उठावाया गया। सफाई अभियान के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्‍पहार पहनाकर स्वागत किया। सफाई अभियान में राजेश तोमर, बृजेन्द्र तोमर, योगेन्द्र नौनेरा, राजा भदौरिया, रामवीर तोमर, गौरव भदौरिया, वैभव सिकरवार, छोटू तोमर, अनिल चौहान, रविन्द्र कुशवाह, संतोष तोमर, रामअवतार तोमर, रविन्द्र सिंह सिकरवार, लायक राम माहौर, गिरीश शर्मा एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This News :