Homeवायरल न्यूज़,
न्याय के देवता शनि को कुंभ और मकर के बाद प्रिय है ये राशि, जानिए कहीं आपकी तो नहीं

प्रत्येक ग्रह का किसी न किसी राशि से संबंध होता है। जैसे मंगल का मेष और वृश्चिक, बुध का मिथुन और कन्या, बृहस्पति का धनु और मीन, शुक्र का वृषभ और तुला और शनि का कुंभ और मकर राशि से संबंध है। सूर्य और चंद्र ग्रह को छोड़कर को सभी की दो-दो राशियां हैं। हालांकि शनि देव को एक राशि सबसे ज्यादा प्रिय है आइये जानते हैं यह कौन सी राशि है।

 

यह राशि है शनि को सबसे प्रिय

 

न्याय के देवता शनि देव प्रत्येक राशि के जातक को उसके कर्म के अनुसार शुभ-अशुभ फल देते हैं। लेकिन कुछ राशियों पर उनका प्रभाव कम होता है। यह राशियां शनि देव को प्रिय होती हैं। शनिदेव की सबसे प्रिय राशि तुला है। यानी शनिदेव शुक्र की दो राशियों वृषभ और तुला में से तुला पर मेहरबान रहते हैं। शनिदेव अपनी साढ़ेसाती या ढैया के काल में तुला राशि वालों को दुख और कष्ट प्रदान तब तक नहीं देते हैं जब तक कि यह राशि वाले छल और कपट से दूर रहते हैं। यदि तुला राशि वाले दूसरों का भला करते हैं तो शनिदेव की उन पर विशेष कृपा बनी रहती है।उनकी उन्नति में वे सहायक होते हैं और सभी मनोकामना पूर्ण करके अप्रत्याशित फल भी प्रदान करते हैं। यदि इस राशि के जातक कुछ गलत काम कर रहे हैं, तो शनि देव इन्हें दंड भी देते हैं। लेकिन अन्य राशियों के तुलना में उन पर शनि का प्रभाव कम होता है। यह भी कहा जाता है कि शनिदेव बृहस्पति की राशि धनु और मीन को भी ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं। यदि इन दोनों राशि वालों के कर्म अच्छे हैं तो वे उन्हें किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं देते हैं बल्कि उल्टे वह कष्टों से बचाते हैं और मान-सम्मान के साथ ही धन भी प्रदान करते हैं।

Share This News :