Homeवायरल न्यूज़,
इन चार राशियों पर साल के पहले ग्रहण का रहेगा प्रभाव

इस वर्ष कुल चार ग्रहण लगेंगे। पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 की सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण लगेगा। जब भी पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य ग्रहण लगता है। दरअसल, चंद्रमा के पीछे सूर्य छिप जाता है और इससे कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाता है। वैसे तो सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना हैं लेकिन धर्म और ज्योतिष में ग्रहण को बहुत महत्व दिया गया है। ग्रहण के कारण देश-दुनिया समेत सभी राशियां प्रभावित होती हैं। इस बार इन चार राशियों पर सूर्यग्रहण का असर देखने को मिलेगा।

मेष

इस राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का ज्यादा प्रभाव रहेगा। सूर्य ग्रहण मेष राशि में ही लगने जा रहा है। इस राशि के जातकों को करियर में समस्या आ सकती है। किसी प्रकार का तनाव ले सकते हैं। आपको इस समय काल में धैर्य रखना होगा।


कन्या

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ प्रभाव देने वाला नहीं होगा। इस समय काल में आपको किसी से विवाद हो सकता है। आपका अपनी वाणी पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है।

सिंह

इस राशि के जातकों के स्वामी सूर्य देव हैं। लिहाजा इस राशि पर सूर्य ग्रहण ज्यादा प्रभाव रहेगा। इस समय काल में मेहनत करने वाले लोगों को पूरा फल प्राप्त नहीं होगा। आपके बनते-बनते बिगड़ने लग जाएंगे।

मकर

 इस राशि के जातक सूर्य ग्रहण से खासे प्रभावित रहेंगे। इस समय काल के दौरान आपके खर्चे अधिक बढ़ेंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि हो सकती है। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Share This News :