Homeवायरल न्यूज़,
साप्ताहिक राशिफल

 मेष राशि- इस राशि के जातकों को इस सप्ताह काम पर ध्यान देना होगा। नई परियोजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। धन लाभ होगा। सिंगल लोगों को पार्टनर मिलेगा।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों को अवसाद रहेगा। आप निराश महसूस कर सकते हैं। हालांकि कुछ बुरा नहीं होगा। करियर के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी।


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के करियर के लिए अच्छा समय है। बुधवार के बाद निजी जीवन में दिक्कतें आ सकती है। जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।

कर्क राशि
काम के दबाव के कारण इस सप्ताह परेशानी हो सकती है। काम की व्यस्तता के बीच कुछ समय अपने लिए निकालना अच्छा होगा। घूमने जा सकते हैं। व्यापार की स्थिति पहले जैसी रहेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह व्यस्त रहेंगे। व्यापार को विस्तार देने की योजना बना सकते हैं। निजी जीवन अस्त व्यस्त रहेगा।

कन्या राशि
इस सप्ताह कुछ समय निकालने की जरूरत है, ताकि आप मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकें। घर पर समय बिताना फायदेमंद रहेगा। करियर में अच्छे समय का कुछ दिन ओर इंतजार करना होगा।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते परिवार के लिए समय निकालने की जरूपत है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर के लिए समय सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह कार्यकुशलता से कुछ उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। जिन चीज को पाने की तमन्ना थी। वह इस सप्ताह आपको मिल सकती है। साझेदारी के व्यापार में निर्णय भविष्य में फायदे देगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के जीवन में यह सप्ताह बाधाएं ला सकता है। इस वजह से झुंझलाहट से ग्रसित रहेंगे। इस समय को धैर्य के साथ निकालें। इसके बाद जीवन में अच्छा समय शुरू होगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातक इस हफ्ते अपने करियर को संवारने में बिजी रहेगी। आपकी वाकपटुता से लोग प्रभावित होंगे। जीवन में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। पैसों के कारण कुछ काम अटक सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। करियर के लिहाज से स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी।

मीन राशि
इस सप्ताह मनोबल से कोई नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अधिक खर्चा होने के कारण बजट बिगड़ सकता है। जो बातें पीछे छूट गई हैं, उनके बारे में ज्यादा सोच विचार न करें।

Share This News :