Homeवायरल न्यूज़,
चंदेरी बिधानसभा

मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले की चंदेरी बिधानसभा का एक तरफ बैभवशाली राजशाही  इतिहास है वहीँ यह नगर चंदेरी साड़ियों के लिए देश -दुनिया में प्रसिद्द है .इसके आलावा चंदेरी का किला और पर्यटन स्थल विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं .जहाँ तक राजनीती का सवाल है तो इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा में कांटे का मुकाबला होता आया है .एक बार जनता पार्टी और एक बार बसपा ने भी जीत दर्ज की है .वर्ष १९७७ में जनता पार्टी के चिम्मनलाल ने जीत दर्ज की और वर्ष १९८० में कांग्रेस के महेंद्र सिंह ने भाजपा के नीलम सिंह को हराया था .वर्ष १९८५ में कांग्रेस ने टिकिट बदलकर रविंद्र सिंह को दिया और उन्होंने भाजपा के नीलम सिंह को हराया था .वर्ष १९९० के चुनाव में भाजपा के नीलम सिंह ने देवेंद्र सिंह को हराया .वर्ष १९९८ में बसपा ने कांग्रेस- भाजपा को पीछे छोड़ कर चुनाव जीता .बसपा के बलवीर सिंह कुशवाह ने भाजपा के नीलम सिंह को हराकर यह सीट पहलीबार जीती .वर्ष २००३ में जगन्नाथ सिंह भाजपा ने बलवीर भैइया कांग्रेस को हराया था .वर्ष २००८ के चुनाव में भाजपा के राव राजकुमार सिंह ने कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान को हराया और २०१३ में और २०१८ में गोपाल सिंह चौहान ने भाजपा को हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा और अब २०२३ पर उनकी नजर है .फैसला जनता को करना है .

तीन बार के चुनाव नतीजे इस तरह रहे
वर्ष २००८ के बिधानसभा चुनांव में भाजपा के राव राजकुमार सिंह ने कांग्रेस के कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान को ४ हजार ५८४ मतों के अंतर से चुनाव हराया था .भाजपा को ३३ हजार १३० और कांग्रेस को २८ हजार ५८२ वोट मिले थे .जबकि बसपा के नारायण प्रसाद शर्मा को १४हजार ४७७ वोट मिले थे .इनका वोट प्रतिशत क्रमश २८, ३१ , १५ रहा था .


वर्ष २०१३ के बिधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान ने भाजपा के राज कुमार सिंह को ३० हजार ३१८ मतों के अंतर से चुनाव हराया था .कांग्रेस को ७३ हजार ४८८ और भाजपा को ४३ हजार १६६ वोट मिले थे .जबकि बसपा के शिव राम सिंह को ४ हजार ४७० वोट मिले थे .इनका वोट प्रतिशत क्रमश ५९ ,३५ ,और ४ रहा था .

वर्ष २०१८ के बिधानसभा चुना में कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान डिग्गी राजा ने भाजपा के भूपेंद्र द्ववेदी को ४ हजार १७६ मतों के अंतर से चुनाव हराया था .कांग्रेस को ४५ हजार १०६ और भाजपा को ४० हजार ९३१ वोट मिले थे जबकि बसपा को ३४ हजार ३०२ वोट मिले थे .इनका वोट प्रतिशत क्रमश ३४ ,३१ , २६ रहा था.

Share This News :