Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
पशुपतिनाथ मंदिर में दो महीने तक लगातार चलेगा महामृत्युंजय मंत्र का जाप

सीहोर शहर में अवधपुरी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार पर भगवान शिव का दूध से अभिषेक किया गया। इस मौके पर हर रोज आधा दर्जन से अधिक जोड़ों के साथ क्षेत्रवासी सुबह पांच बजे से रात सात बजे तक भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना पंडित अखिलेश रजोरिया के मार्गदर्शन में करते हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित रजोरिया ने बताया कि यहां पर सुबह भगवान शिव का विशेष श्रृंगार नियमित रूप से किया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर में लगातार हर दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाएगा। पांच से अधिक पंडितों की उपस्थिति में प्रत्येक सोमवार को अभिषेक किया जाएगा। पहले सोमवार को दूध से अभिषेक किया गया है और आगामी सोमवार को दही से अभिषेक किया जाएगा।पंडित रजोरिया ने मंत्र का प्रभाव बताते हुए कहा कि अभी सावन माह चल रहा है। इस माह शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मंत्रों का जाप करना चाहिए। खासतौर पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आत्मविश्वास बढ़ता है, अनजाना भय खत्म होता है, मन को शांति मिलती है और विचार सकारात्मक बनते हैं।

Share This News :