Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नड्डा से मिलकर खिल उठा शिवराज का चेहरा, केंद्र में भूमिका तय, जल्द होगा खुलासा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही केंद्र की राजनीति में सक्रिय दिखेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित हुए थे। उसके बाद पहली बार शिवराज दिल्ली में आकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि वह केंद्र और राज्य की राजनीति करते रहेंगे। 

मध्य प्रदेश में तीन दिसंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हुए थे। 230 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 163 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को नेता चुना गया और उन्होंने दो उपमुख्यमंत्रियों- राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के साथ शपथ लेकर काम भी शुरू कर दिया है। अब तक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के भविष्य को लेकर तमाम अटकलें लग रही थी। 2018 में जब भाजपा को चुनावों में हार मिली थी तब शिवराज को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर सदस्यता अभियान का प्रभार सौंपा गया था। इस बार भी चर्चा है कि उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि शिवराज को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने कृषि में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अब मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य बन चुके हैं और विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी उठाने वाले हैं।  

शिवराज बोले- जो भी पार्टी तय करेगी, वह करूंगा

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवराज ने कहा कि कार्यकर्ता के नाते पार्टी जो भी भूमिका तय करेगी, वह काम मैं करूंगा। जो भी पार्टी तय करेगी, हम राज्य में भी रहेंगे और केंद्र में भी। मैं अपने बारे में नहीं सोचता। जो अपने बारे में विकसित भारत संकल्प यात्रा में जो भी भूमिका पार्टी तय करेगी, वह अच्छा इंसान नहीं होता। अगर आप एक बड़े मिशन के लिए काम करते हो तो पार्टी तय करती है कि आप क्या काम करेंगे। 

भविष्य से जुड़े हर सवाल पर दिया एक ही जवाब

शिवराज से पत्रकारों ने कई सवाल पूछे। भविष्य में क्या करेंगे, इससे जुड़े हर प्रश्न पर उनका सधा हुआ जवाब था कि जो पार्टी तय करेगी, वह करूगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में क्या भूमिका रहेगी, इस पर शिवराज बोले कि जो पार्टी तय करेगी, वह निभाएंगे। अभी कुछ जगहों पर मुझे जाने को कहा जाएगा, तो मैं दक्षिण के राज्यों में जाऊंगा। इस पर उनसे पूछा गया कि क्या दक्षिण के राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है? शिवराज बोले- कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। 

मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल पर पार्टी तय करेगी

शिवराज से पूछा गया कि क्या मोहन यादव की सरकार में नए चेहरे होंगे? इस पर शिवराज ने कहा कि जो पार्टी तय करेगी, वह होगा। सलाह-मशविरा जो होना था, वह हो गया है। भोपाल में आज भाजपा विधायक दल की पहली बैठक है। मेरा पहली बैठक में शामिल रहना आवश्यक है। मैं आज वापस जाऊंगा और फिर वापस आऊंगा और आपसे बार-बार मिलता रहूंगा।

Share This News :