Homeखेल ,
भारत पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से हारा, द. अफ्रीका ने सीरीज में ली 1-0 की अजेय बढ़त

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत सेंचुरियन में पारी और 32 रन से हार गया। गुरुवार (28 दिसंबर) को मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली थी। दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

कोहली आउट, भारत मैच हारा

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से हार गई है। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम का पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। अब तीन जनवरी से केपटाउन में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर उस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होगी।

भारत को 10वां झटका विराट कोहली के रूप में लगा। उन्होंने मार्को यानसेन की गेंद पर सामने की ओर शानदार शॉट लगाया, लेकिन कगिसो रबाडा ने दौड़ते हुए बेहतरीन कैच ले लिया। कोहली 82 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली थी। भारत दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

भारत के दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके
भारत के लिए दूसरी पारी में कोहली ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। शुभमन गिल ने 26 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। श्रेयस अय्यर छह, यशस्वी जायसवाल पांच, केएल राहुल चार, मोहम्मद सिराज चार और शार्दुल ठाकुर दो रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन खाता नहीं खोल पाए। प्रसिद्ध कृष्णा खाता खोले बगैर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर ने चार, मार्को यानसेन ने तीन और कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए।
 

 भारत को नौवां झटका

भारतीय टीम को नौवां झटका मोहम्मद सिराज के रूप में लगा। वह पांच गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। भारत ने नौ विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। कोहली 67 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत दूसरी पारी में अभी भी 42 रन पीछे है।
 

 

Share This News :