Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मप्र. की 29 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने नियुक्त किए समन्वयक, जानिए किसे मिली किस सीट की जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की है। AICC ने लोकसभा वार समन्वयकों को नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए 29 समन्वयक बनाए गए हैं जो सीधे प्रदेश चुनाव समिति और AICC को रिपोर्ट करेंगे।

29 लोकसभा सीटों पर समन्वयक नियुक्त
1. मुरैना - जयवर्धन सिंह
2. भिंड - नितेन्द्र राठौर
3. ग्वालियर - विपिन वानखेड़े
4. गुना - लाखन सिंह
5. सागर - राम चंद्र दांगी
6. टीकमगढ़ - फूलसिंह बरैया
7. दमोह - लखन घनघोरिया
8. खजुराहो - संजय यादव
9. सतना - तरुण भनोट
10. रीवा - रजनीश सिंह
11. सीधी - विनय सक्सेना
12. शहडोल - अशोक मर्सकोले
13. जबलपुर - सुखदेव पांसे
14. मंडला - सुखेन्द्र सिंह बन्ना
15. बालाघाट - संजय शर्मा
16. छिंदवाड़ा - सुनील जायसवाल
17. होशंगाबाद - दीपक जोशी
18. विदिशा - हर्ष यादव
19. भोपाल - प्रियव्रत सिंह
20. राजगढ़ - सत्यनारायण पटेल
21. देवास - विशाल पटेल
22. उज्जैन - बाबूलाल यादव
23. मंदसौर - दिलीप गुर्जर
24. रतलाम - सचिन यादव
25. धार - रवि जोशी
26. इंदौर - बाला बच्चन
27. खजुराहो - रामलाल मालवीय
28. खंडवा - आरके दोगने
29. बैतूल - आरिफ मसूद

Share This News :