Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
इंदौर सुबह से बादल छाए,रात में तेज बारिश ने बढ़ाई ठंडक

इंदौर में रविवार को दिनभर धूप नहीं निकली। सुबह कोहरा छाया रहा। दिन भर बादलों की अेाट सूर्य देवता छुपे रहे और ठंडी हवाएं चलने के कारण लोग घरों मेें दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाते नजर आए।
रात साढ़े आठ बजे शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश का दौर चला। कही रिमझिम बारिश भी हुई। इसके बाद ठंडक और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह का रहेगा। दस जनवरी के बाद मौसम खुल सकता है। दो तीन दिन तक शहर मेें बादल छाए रहेंगे और धूूप कम निकलेगी।
सीजन में पहली बार दिन का तापमान 21 डिग्री तक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय है और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण कुछ इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी हो रही है।शहर में रात का तापमान 13 डिग्री रहा,जबकि दिन का तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। शहर में 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। ठंडी हवाएं तीर की तरह चुभ रही थी। रविवार शाम को इंदौर में दस मिनट तक तेज बारिश हुई। लोग बारिश से बचने के लिए इधर उधर भागते नजर आए,क्योकि इस मौसम में भीगने पर तबीयत खराब हो सकती है। बारिश के बाद ठंडक और बढ़ गई। तेज बारिश के कारण कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।

 

Share This News :