Homeवायरल न्यूज़,
56 मिनट में पैदल घूम सकते हैं पूरा देश, अमीरों को करता है अट्रैक्ट

मोनाको है तो फ्रांस की बगल में छोटा-सा देश, पर कार, कैसिनो और क्लाइमेट के बल पर पूरी दुनिया में मशहूर है। फार्मूला वन कार रेस, ग्लैमरस कैसिनो, जीरो इनकम टैक्स, सुरक्षा, सुविधाएं और चौबीसों घंटे की चमक-दमक दौलतमंदों को यहां घूमने और बसने के लिए अैक्ट करती हैं। महज 1.95 वर्ग किलोमीटर में फैला यह शहरी देश है, जिसे आप एक घंटे से कम समय में पूरा घूम सकते हैं। ऐसा है यह खूबसूरत देश...


-मोनाको दक्षिण पश्चिम यूरोप में स्थित एक छोटा-सा देश है। यह मेडिटर्नियन सागर के उत्तरी मध्य तट पर स्थित है। यह तीन ओर से फ्रांस से घिरा हुआ है और इटली से सिर्फ 16 किलोमीटर दूर है।
-मोनाको दुनिया का फ्रांसीसी भाषी सबसे छोटा देश है। इस देश को पूरा पैदल घूमने में एक औसत आदमी को महज 56 मिनट लगेंगे। मोनाको देश का भी नाम है और इसके एकमात्र शहर का भी।
-यह ग्लैमरस मोंटे कार्लो कैसिनो, फार्मूला वन कार रेस के साथ ही राजपरिवार की शानो शौकत भरी लाइफ के लिए मशहूर है।
-आमतौर पर इसे टैक्स हैवन कहा जाता है और इसके ज्यादातर नागरिक दौलतमंद हैं और विदेशों से ताल्लुक रखते हैं।
-मोनाको संवैधानिक राजतंत्र है। यहां 1297 से राजतंत्र कायम है। इस देश की सुरक्षा फ्रांस के जिम्मे है। यह वेटिकन सिटी के बाद दुनिया का दूसरा छोटा देश है।

Share This News :