Homeदेश विदेश ,खास खबरे,slider news,
भारत को बिजली के लिए 48Cr एडवांस में देगा US, मोदी के दौरे से पहले एलान

वॉशिंगटन.नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले बुधवार को ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने भारत को पावर ग्रिड के लिए 75 लाख डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपए) की मदद एडवांस में देने का एलान किया। बता दें कि अमेरिका ने अफोर्डेबल एंड रिलायबल (सस्ती और भरोसेमंद) एनर्जी के लिए भारत की मदद का भरोसा दिया है। मोदी 24 जून से 4 दिन के विदेश दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वो अमेरिका, पुर्तगाल और नीदलैंड्स के जाएंगे। तीन करोड़ डॉलर की मदद का है वादा...

- एनर्जी सेक्रेटरी रिक पैरी ने बताया कि अमेरिका ने भारत को एनर्जी के लिए कुल तीन करोड़ डॉलर (करीब 194 करोड़ रुपए) की मदद देने का वादा किया है। उसी के तहत पैसा दिया जा रहा है।
- उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि (इलेक्ट्रिक) ग्रिड में इनोवेशन से अमेरिका और भारत में इकोनॉमिक ग्रोथ और एनर्जी सिक्युरिटी को बढ़ावा मिलेगा।"

NSG पर भी US से पुख्ता वादा चाहते हैं मोदी
- मोदी अमेरिका, पुर्तगाल और नीदलैंड्स के दौरे पर जाएंग और तीनों देश न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) के मेंबर है।
- मोदी सरकार के एक अफसर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि इस यात्रा के दौरान मोदी चाहते हैं कि अमेरिका भारत को एनएसजी में मेंबरशिप दिलाने में साथ देने का पुख्ता वादा करे।
- आेबामा ने प्रेसिडेंट रहते हुए भारत को एनएसजी में शामिल करने का सपोर्ट किया था। ऐसे में अब भारत डोनाल्ड ट्रम्प की अगुआई वाले नए एडमिनिस्ट्रेशन से भी इस वादे की पुष्टि चाहेगा।
- पेरिस क्लाइमेट डील से अमेरिका के पीछे हटने के बाद अब भारत अमेरिका की ओर से एनएसजी पर उसकी पुष्टि चाहता है।
- बता दें कि भारत एनएसजी की मेंबरशिप हासिल करने के लिए पेरिस क्लाइमेट डील को समर्थन देने को अपना मजबूत पक्ष मानता है।
ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन में मोदी का पहला US दौरा
- ट्रम्प के एडमिनिस्ट्रेशन में मोदी का यह पहला अमेरिका दौरा है।
ओबामा के साथ मोदी ने 8 मीटिंग्स की थीं
- ओबामा के राज में मोदी ने 8 बार उनके साथ मीटिंग्स की थीं। मोदी 3 बार वॉशिंगटन गए थे और ओबामा ने भारत का एतिहासिक दौरा किया था। ओबामा रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन में चीफ गेस्ट रहे थे।
जुलाई में इजरायल जाएंगे मोदी
- मोदी 4 जुलाई से 3 दिन के इजरायल दौरे पर रहेंगे। बीते 25 साल में इजरायल जाने वाले वे पहले भारतीय पीएम होंगे। मोदी पहले दिन ही अपने इजरायली काउंटरपार्ट बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। भारत-इजरायल रिश्ते के 25 साल पूरे होने पर मोदी इजरायल जाएंगे। इसका मकसद दोनों देशों के बाइलैट्रल रिलेशन में और मजबूती लाना है।

Share This News :