Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में हरियाणा BJP चीफ का बेटा अरेस्ट, किडनैपिंग का केस दर्ज

पानीपत/चंडीगढ़. चंडीगढ़ में आईएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में मुख्य आरोपी विकास बराला को बुधवार को अरेस्ट कर लिया गया। विकास बराला के खिलाफ किडनैपिंग की कोशिश की गैर-जमानती धाराएं जोड़ी गई हैं। उसे मंगलवार को समन भेजा गया था, बुधवार को पूछताछ के लिए सेक्टर-6 पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। विकास ने समन लेने से इनकार कर दिया तो इसे उसके घर पर ही चस्पा कर दिया गया था। जांच में पूरा सहयोग करेंगे...
- विकास को जिस वक्त अरेस्ट किया गया, उसके पिता सुभाष बराला अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने और किसी तरह का दबाव न बनाने की बात कही।
शराब के नशे में होने की बात कन्फर्म
- इससे पहले चंडीगढ़ के डीजीपी तेजेंद्र सिंह लूथरा के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस विकास बराला और उसके दूसरे साथी को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी, लेकिन उन्होंने ब्लड और यूरिन सैंपल देने से मना कर दिया था। ऐसे में डॉक्टर ने अॉब्जर्वेशन के आधार पर मेडिकल तैयार किया है, उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है।
- लूथरा ने कहा कि आरोपियों का ब्लड और यूरिन सैम्पल न देना उनके खिलाफ जाता है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए सबकुछ उजागर होकर किया जाएगा।
- बता दें कि अपोजिशन पार्टियां- कांग्रेस और इनेलो ने इस मामले में सीबीआई या हाईकोर्ट के मौजूदा जज से जांच कराने की मांग की है।
'काफी CCTV फुटेज और सबूत जुटा रहे'
- डीजीपी ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के पास काफी सीसीटीवी फुटेज हैं, लेकिन कोई और सबूत लाता है तो उसका स्वागत है।
- इस मामले में पुलिस की भूमिका उस समय घेरे में आ गई थी जब यह जानकारी मिली की कुछ सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं हैं।
- दबाव बना तो सोमवार रात को ही पुलिस ने प्राइवेट सीसीटीवी से फुटेज जुटाए।
- मंगलवार को मीडिया को उपलब्ध करवाई गई सीसीटीवी में विकास बराला की गाड़ी वर्णिका कुंडू की गाड़ी का पीछा करते नजर आ रही है।
क्या है मामला?
- शुक्रवार रात करीब 11-12 बजे चंडीगढ़ में एक आईएएस अफसर की बेटी अपनी कार से जा रही थी। लड़की का आरोप है कि कार सवार दो लड़कों ने उसका पीछा किया। उसकी कार के आगे अपनी कार अड़ाकर रोका। गेट से बाहर खींचने की कोशिश की। लड़की ने तुरंत पुलिस काे फोन लगाया। मदद के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।
- पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे में थे। इनमें से एक हरियाणा के बीजेपी चीफ सुभाष बराला का बेटा था। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।
- अब विक्टिम की मांग है कि आरोपियों पर किडनैप की धारा भी लगाई जाए।

Share This News :