Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
सरकार नहीं, 'प्रभु' भरोसे अपनी रेल

मुजफ्फरनगर में कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस रेल हादसे के लिए पूरी तरह रेलवे जिम्मेदार है! 20 से ज्यादा लोगों की मौत और 70 घायलों के खून से रेलवे के हाथ रंगे हुए हैं. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक पर काम चल रहा था. घटनास्थल से ट्रैक मरम्मत से जुड़े औजार बरामद हुए हैं. पटरियां कटी हुई हैं और रेलवे ट्रेन हादसे में आतंकियों के हाथ ढूंढ़ रहा है. पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश में नियमित अंतराल पर रेल हादसे हुए हैं. और हर हादसे में रेल मंत्रालय आतंकी साजिश का शक जताता रहा है. रेल मंत्रालय का रवैया चिंतित करने वाला है जो कई सवालों को जन्म देता है.

1. ट्रैक पर चल रहा था काम, हादसे के लिए रेलवे जिम्मेदार!

इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरनगर के खतौली में ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था. घटनास्थल से हथौड़े, रिंच और अन्य औजार मिले हैं. पटरियां कटी हुई हैं. फिर ट्रेन को उक्त ट्रैक पर जाने क्यों दिया गया? क्या रेलवे ने जानबूझकर इस हादसे को अंजाम दिया?

Share This News :