Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
शाह के फॉर्मूले पर यूपी बीजेपी: लंच-डिनर पर MLAs को बुला मंत्री सुलझा रहे समस्याएं

लखनऊ. यूपी बीजेपी में व‍िधायकों के असंतोष को दूर करने के ल‍िए पार्टी ने नई स्ट्रैटजी तैयार की है। व‍िधायकों की समस्याओं को सुलझाने के ल‍िए मंत्र‍ियों ने पार्टी और सहयोगी दलों के 12-12 MLAs के ग्रुप को लंच और डिनर पर इनवाइट कर उनके साथ संवाद शुरू किया है। बता दें, ये सारी कवायद बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह के फॉर्मूले पर की जा रही है। न‍िकाय चुनाव से पहले पूरी होगी प्रक्र‍िया...

- जानकारी के मुताबिक, निकाय चुनाव अनाउंस होने से पहले सभी MLAs के ग्रुप से संवाद की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे उनका असंतोष दूर होने की उम्मीद है।
- दरअसल, यूपी भर से बीजेपी विधायकों की ये शिकायत रही है कि अपनी सरकार बनने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जब जुलाई के आखिरी दिनों में अमित शाह लखनऊ आए तो ये बात उन तक भी पहुंची।
- शाह ने 12-12 विधायकों का ग्रुप बनाकर एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री को उनके समूह की जिम्मेदारी दी। इन मंत्रियों को समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। अब संगठन और सरकार के समन्वय से इस दिशा में काम चल रहा है।
सिद्धार्थनाथ सिंह ने विधायकों को किया इनवाइट
- सोमवार की शाम हेल्थ मिनिस्टर सिद्धार्थनाथ सिंह ने अपने आवास पर विधायकों को इनवाइट किया। इस ग्रुप में शामिल बहराइच जिले के पयागपुर के विधायक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इलाके की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखने और उसके समाधान की उम्मीद जगी है।
- महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा पहले ही अपने ग्रुप के विधायकों को बुलाकर उनकी समस्या सुन चुकी हैं। ऐसे कुल 27 ग्रुप बने हैं।
इस पहल से होगा समाधान...
- इस मामले में सीएम ऑफिस खुद इंटरेस्ट ले रहा है। हरदोई के बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू के पास बीते दिनों सीएम ऑफिस से फोन आया और कहा गया कि वे क्षेत्र की समस्याओं को ई-मेल के जरिए बताएं।
- आशीष को ये भी बताया गया कि उन्हें डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के ग्रुप में रखा गया है। आशीष सिंह का कहना है कि इस पहल से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा।
संवाद पर बीजेपी संगठन की नजर
- मंत्री और विधायकों के बीच हो रहे संवाद पर बीजेपी संगठन की भी नजर है। लगभग हर मीटिंग में संगठन से जुड़े कुछ लोग भी बुलाए जा रहे हैं।
- बीजेपी के स्पोक्सपर्सन डॉ. चंद्रमोहन कहते हैं, ''ये सब कुछ व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। संवाद करते हैं तो विकास और संगठन की नई संभावनाओं के दरवाजे खुलते हैं। सरकार की पॉल‍िसी प्रभावी ढंग से लागू होती हैं।''

कुछ विधायकों को संवाद की जानकारी नहीं
- कुछ विधायकों को ग्रुप का पता तो चल गया है, लेकिन अभी मंत्रियों की ओर से उन तक सूचना नहीं पहुंची है। बांदा के विधायक प्रकाश द्विवेदी को वन मंत्री दारा सिंह चौहान और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल के ग्रुप में शामिल किया गया है। हालांकि, अभी उनकी मीटिंग नहीं हुई है।

Share This News :