Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
राम रहीम के आश्रम से मिले AK-47 जैसे हथियार, मारे गए सभी लोग डेरा समर्थक

साध्वी से रेप केस में 15 साल बाद दोषी करार दिए जाने के बाद बलात्कारी बाबा राम रहीम के गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया. हरियाणा और पंजाब में हुई हिंसा में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हैं. मृतकों में 29 पंचकूला से और 2 सिरसा से हैं.

वहीं हरियाणा के डीजीपी के बताया कि राम रहीम के डेरा मुख्यालय से AK-47 और पेट्रोल बम जैसे घातक हथियार मिले हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई हिंसा में मारे गए लोग डेरा समर्थक थे. इस बीच खबर आई है कि सेना ने सिरसा में डेरा मुख्यालय को अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि आधिकारिक बयान में इस बात का खंडन करते हुए कहा गया है कि सेना डेरा मुख्यालय के अंदर नहीं घुसी.

शनिवार के लाइव अपडेट्स -

- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अनिल जैन और कैलाश विजयवर्गीय के बीच हरियाणा के मुद्दे पर बैठक हुई है. बैठक के बाद अनिल जैन ने कहा कि मनोहर खट्टर को तलब नहीं किया गया है, ये सभी खबरें गलत हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

- राम रहीम के 6 सुरक्षा गार्ड और 2 डेरा समर्थकों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. इन सभी पर कोर्ट में सुनवाई के दौरान IG को चांटा मारने का आरोप है.

- शनिवार को भी हाईकोर्ट ने कानून व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक फायदे के लिए शहर को जलने दिया. कोर्ट ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार ने सरेंडर कर दिया है. आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने लगातार इस मामले पर नजर बनाई रखी है. कोर्ट लगातार सरकार को निर्देश दे रहा है.

  • हरियाणा के साथ ही दिल्ली में सेना ने फ्लैग मार्च किया है. वहीं कृष्णा नगर में मौजूद डेरे की भी पुलिस ने तलाशी ली. दिल्ली के डेरे में भी कई महंगी बाइकें, गाड़ियां खड़ी हैं.

- हरियाणा में राम रहीम के 36 आश्रमों के सील किया गया है. इनमें करनाल, अंबाला, कैथल और कुरुक्षेत्र के आश्रम शामिल हैं.

- à¤¹à¤°à¤¿à¤¯à¤¾à¤£à¤¾ के DGP का बयान, राम रहीम के समर्थकों के पास से रायफ्ल, लाठी, पेट्रोल बम आदि बरामद किए गए हैं. सेना ने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया है.

- राम रहीम के डेरा मुख्यालय में करीब 4-5 लाख लोग मौजूद हो सकते हैं. सेना के सामने चुनौती है कि वह इन्हें बाहर कैसे निकालेगी.

- हरियाणा के डेरा मुख्यालय में सेना घुस गई है. सेना ने डेरा खाली कराया, मुख्यालय पर किया कब्जा.

- राजनाथ के घर हाईलेवल बैठक शुरू, सुरक्षा रिव्यू के लिए जुटे हैं NSA अजित डोभाल, IB चीफ और अन्य बड़े अधिकारी.

  • हरियाणा के DGP बी.एस. संधू ने कहा कि अभी राज्य में हर जगह शांति है. उन्होंने कहा कि जेल में राम रहीम को किसी भी प्रकार की विशेष सुविधा नहीं दी है.

- राम रहीम के डेरा मुख्यालय में करीब 4-5 लाख लोग मौजूद हो सकते हैं. सेना के सामने चुनौती है कि वह इन्हें बाहर कैसे निकालेगी.

- हरियाणा के डेरा मुख्यालय में सेना घुस गई है. सेना ने डेरा खाली कराया, मुख्यालय पर किया कब्जा.

- राजनाथ के घर हाईलेवल बैठक शुरू, सुरक्षा रिव्यू के लिए जुटे हैं NSA अजित डोभाल, IB चीफ और अन्य बड़े अधिकारी.

- हरियाणा के DGP बी.एस. संधू ने कहा कि अभी राज्य में हर जगह शांति है. उन्होंने कहा कि जेल में राम रहीम को किसी भी प्रकार की विशेष सुविधा नहीं दी है.

Share This News :