Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी मंत्रिमंडल के नए चेहरों को शपथ दिला रहे हैं राष्ट्रपति कोविंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं. 3 साल के कार्यकाल में मोदी कैबिनेट का यह तीसरा विस्तार है, जिसमें 9 नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है. इसके अलावा 4 मौजूदा मंत्रियों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर तरक्की दी जा रही है. इस न्यू कैबिनेट पर न्यू इंडिया को लेकर पीएम मोदी के तय किए न्यू टारगेट को पूरा करने का जिम्मा होगा.

LIVE UPDATES

-हरदीप सिंह पुरी ने ली राज्य मंत्री की शपथ. हरदीप सिंह किसी सदन से नहीं हैं. विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा में दक्षता. संयुक्त राष्ट्र में राजदूत रहे. ब्राजील और ब्रिटेन में राजदूत का पद संभाला.

-पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने राज्य मंत्री की शपथ ली. मनमोहन सरकार में गृह सचिव रहे हैं आरके सिंह. बिहार के आरा से हैं सांसद.

-कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने राज्य मंत्री की शपथ ली.

-अश्विनी कुमार चौबे और वीरेंद्र कुमार ने भी राज्य मंत्री की शपथ ली.

-शिव प्रताप शुक्ला ने राज्य मंत्री की शपथ ली.

-धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और नकवी का हुआ प्रमोशन.

Share This News :