Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
जम्मू कश्मीर में SSB बटालियन पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 5 घायल

जम्मू कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित जवाहर सुंरग के पास तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के दस्ते पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में SSB के एक हेड कास्टेबल शहीद हो गए. वहीं 5 जवान घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि यह हमला जम्मू से सटे बनिहाल के पास एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर हुआ, जो बॉर्डर पर सड़क बना रही थी. SSB की यह 14वीं बटालियन यहां उनकी सुरक्षा में तैनात थी.

खबरों के मुताबिक, कैंप पर अचानक ही गोलीबारी शुरू हुई और फिर थोड़े ही समय में रुक भी गई. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश में जुटी है.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने मौत के घाट उतारा है और कई आतंकी हमलों को नाकाम किया है. तभी से माना जा रहा था कि आतंकी बौखलाहट में किसी हमले की अंजाम दे सकते हैं.

Share This News :