Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
योगी बोले- नेपाल सीमा पर माओवाद रोकने के लिए बनाई हिंदू युवा वाहिनी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इंडिया टुडे के 'लल्लन टॉप शो' में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी बचपन से लेकर राजनीतिक जीवन के कई किस्से साझा किए. उत्तराखंड के अजय सिंह बिष्ट कैसे देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री बने और कैसे उन्होंने संन्यासी से सीएम तक का सफर तय किया इन सभी बातों का जवाब उन्होंने बातचीत के दौरान किया.

यूपी के सीएम योगी बताया कि शुरुआती दिनों में भारत-नेपाल सीमा पर वह राजनीतिक रूप से सक्रिय थे. वहां तस्करी और अपराध रोकने से मकसद से ही उन्होंने हिन्दू युवा वाहिनी का गठन किया. सीएम योगी ने कहा कि उस समय तक नेपाल में माओवाद चरम पर था. नेपाल सीमा पर चल रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए ही हिन्दू युवा वाहिनी का गठन किया गया.

Share This News :