Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
पहली पत्नी का जिक्र करते ही रो पड़े पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कहा- वे देवी थीं

सोहागपुर(भोपाल).पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की आंखें प्रेसवार्ता में पहली पत्नी आशाकुमारी के स्मरण का प्रश्न सुनते ही नम हो गईं। गला भी रुंध गया। उन्होंने कहा कि वे साक्षात देवी थीं। वे हरतालिका तीज का व्रत रखती थीं। मेरी मां भी यही व्रत रखती थीं।
- मेरा विवाह वर्ष 1969 में आशाकुमारी से हुआ था। 2013 में उन्होंने मेरा साथ छोड़ दिया। फिर उन्होंने बात पलटी और अमृता सिंह का जिक्र शुरू करते हुए कहा कि वे साहसी हैं।
- मेरे एक आग्रह पर कठिन नर्मदा परिक्रमा के लिए तैयार हो गईं। मैं सौभाग्यशाली हूं।

Share This News :