Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
PM के लिए प्रणब थे बेहतर कैंडिडेट, पर मेरे पास नहीं था कोई विकल्प: मनमोहन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की किताब 'द कोलिशन इयर्स' (1996-2012) के विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस समेत कई बड़े नेता शिरकत कर रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं.

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम पद के लिए प्रणव मुखर्जी को खुद से बेहतर विकल्प करार दिया. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रणव दा अपनी मर्जी से राजनेता बने थे, लेकिन मैं संयोगवश राजनेता बना. उन्होंने आगे कहा कि प्रणव दा को देश की टॉप पोस्ट के लिए ना चुने जाने का शिकवा करने का पूरा हक है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रणव मुखर्जी पीएम पद के लिए बेहतर उम्मीदवार थे लेकिन तब उनके पास कोई और विकल्प नहीं था.

इससे पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व राष्टपति प्रणव मुखर्जी ने मनमोहन को पीएम बनाए जाने के सोनिया गांधी के फैसले को सही ठहराया था. उन्होंने कहा कि उस समय मनमोहन को प्रधानमंत्री बनना सोनिया गांधी की बेहतरीन पसंद थी. मुखर्जी ने माना कि सीटों की गड़बड़ी और गठबंधन की कमजोरी के चलते आम चुनाव में यूपीए को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसमें साल 2012 में ममता बनर्जी द्वारा अचानक यूपीए से अलग होने का फैसला भी शामिल है.

जब प्रणब से पूछा गया कि जब सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद के लिए मनमोहन सिंह का चुनाव किया, तो आपको कैसा लगा, तब उन्होंने कहा कि इससे मैं तनिक भी निराश नहीं हुआ. मुझे लगा कि उस समय मैं भारत का प्रधानमंत्री बनने के योग्य नहीं हूं.

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, 'मेरी इस अयोग्यता की सबसे बड़ी वजह यह भी थी कि मैं ज्यादा समय राज्य सभा का सदस्य रहा हूं. सिर्फ साल 2004 में लोकसभा सीट जीती थी. मैं हिंदी नहीं जानता था. ऐसे में बिना हिंदी जाने किसी को भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए.

इस किताब का प्रकाशन रूपा पब्लिकेशन्स ने किया है. इसमें मुखर्जी की 1996 से शुरू हुए सफर को ट्रैक किया गया है.

Share This News :