Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
CM केजरीवाल का आरोप, दिल्ली के मुख्य सचिव हैं भाजपा के जासूस

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्य सचिव एमएम कुट्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जासूस बताया है। केजरीवाल ने कहा कि मुख्य सचिव कुट्टी भाजपा के जासूस की तरह काम कर रहे हैं।

बता दें कि मेट्रो किराया बढ़ोत्तरी पर एक बार फिर से केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार आमने-सामने है। मेट्रो किराये में वृद्धि का आप जमकर विरोध कर रही है। खुद सीएम केजरीवाल भी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को कई दफा चिट्ठी लिखकर विरोध जता चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब केजरीवाल सरकार ने मुख्य सचिव कुट्टी को एक पत्र लिखकर निर्देश दिए थे कि किराया बढ़ोतरी को लेकर वो डायलॉग एंड डेवलेपमेंट कमीशन को 6 मुद्दों पर जांच करने के आदेश जारी करें। हालांकि, कुट्टी ने इससे इन्कार कर दिया था। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को समन जारी करते हुए अपने आवास पर जांच आदेश की कॉपी लेकर शाम पांच बजे तक आने के लिए कहा।

ये हैं वो 6 सवाल -

1. मेट्रो किराया बढ़ाना कहां तक उचित है?

2. क्या मेट्रो किराये में बढ़ोतरी से बचा जा सकता था?

3. क्या दिल्ली मेट्रो अपनी अधिकतम क्षमता के साथ काम कर रही है?

4. दिल्ली मेट्रो क्या अन्य स्रोतों से आय अर्जित नहीं कर सकती थी?

5. क्या दिल्ली मेट्रो के संचालन में कोई कमी है?

6. क्या दिल्ली सरकार के नुमाइंदे ने अपनी बात बोर्ड में सही तरीके से नहीं रखी?

Share This News :