Homeराज्यो से ,खास खबरे,
स्कूल संचालक की पत्नी की हत्या

भिलाई । à¤›à¤¤à¥à¤¤à¥€à¤¸à¤—ढ़ के भिलाई शहर में एक स्कूल संचालक की पत्नी की रविवार को दर्दानाक हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम कुलदीप कौर है, जो शिवा पब्लिक स्कूल के संचालक जसविंदर सिंह की पत्नी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुलदीप कौर शनिवार शाम को ही शहर के सिविक सेंटर के पास से अपनी कार समेत लापता हो गई थी। तभी से परिवार वाले उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि महिला का मोबाइल जेवरा सिरसा को पास और लाश सीआईएसएफ मैदान के पास बरामद हुई है।

इसके अलावा महिला की कार अभी तक बरामद नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक ऐसी आशंका है कि महिला की हत्या दुपट्टे से ही गला घोंटकर की गई होगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज पर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

Share This News :