Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
आतंकियों को मदद, बढ़ावा और ट्रेनिंग देना PAK की पॉलिसी: वाइस प्रेसिडेंट

मानेसर (हरियाणा). वाइस प्रेसिडेंट वेंकैया नायडू ने टेरर फंडिंग पर सोमवार को पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। NSG (नेशनल सिक्युरिटी गार्ड) के 33वें स्थापना दिवस पर नायडू ने कहा, "हमारे पड़ोसी ने आतंकियों को मदद, बढ़ावा, फंड और ट्रेनिंग देने को अपनी नीति बना लिया है।" नायडू ने देश की सुरक्षा करने के लिए एनएसजी की कोशिशों की तारीफ भी की। आतंकवाद से मुकाबले के लिए रणनीति की लगातार समीक्षा जरूरी...


- न्यूज एजेंसी के मुताबिक मानेसर में एक इवेंट में नायडू ने कहा, "पिछले 33 सालों में आपने आतंकवाद और अपहरण संबंधी हालात को बखूबी संभाला। देश अक्षरधाम, मुंबई और पठानकोट आतंकी हमलों में एनएसजी कमांडोज की कार्रवाई को हमेशा याद रखेगा।"
- आतंकी घटनाओं में बढ़ोत्तरी पर चिंता जताते हुए नायडू ने कहा, "यह बहुत जरूरी है कि रणनीति की लगातार समीक्षा हो, उसमें सुधार किया जाए, इसके साथ ही नई रणनीति बनाने और आतंकवाद से मुकाबले के लिए हमेशा आगे रहा जाए।"
आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को अलग-थलग करे दुनिया
- वाइस प्रेसिडेंट नायडू बोले, "अब वक्त आ गया है कि इंटरनेशनल कम्युनिटी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को अलग-थलग कर दे। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, यह मानवता और विकास के लिए एक खतरा है।"
- "आतंकवाद सीमाओं से बंधा नहीं है और किसी को भी विचारधारा के नाम पर हिंसा की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।" उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों में पुख्ता खुफिया जानकारी की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह की सूचनाएं गोला बारूद और हथियारों पर भी भारी पड़ती हैं। पारदर्शिता (transparency) और जवाबदेही जरूरी है। कई बार पुख्ता जानकारी हथियार और गोला बारूद पर भी भारी पड़ती है।
स्टेट पुलिस फोर्सेज की क्षमता बढ़ाना समय की मांग
- नायडू ने कहा, "स्टेट पुलिस फोर्सेज की क्षमता बढ़ाना समय की मांग है। इन्हें मजबूत बनाए जाने की जरूरत है। यह अच्छी बात है कि एनएसजी पुलिस फोर्सेज को ट्रेनिंग देकर इस दिशा में अहम रोल निभा रहा है। नायडू ने इस मौके पर एनएसजी का पोस्टल कवर भी जारी किया।"

Share This News :