Homeव्यापर ,
सेंसेक्स 28900 के करीब, निफ्टी 0.2% टूटा

मुंबई। आज बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 26.82 अंक फिसलकर 28900 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 0.2 फीसदी टूटकर 8900 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 13451 के स्तर पर सपाट कारोबार कर रहा है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.24 फीसदी बढ़कर 12845 के ऊपरी स्तरों पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी का मिडकैप 50 इंडेक्स भी 0.27 फीसदी बढ़त के साथ 3,985 के स्तर पर आ गया है।

Share This News :