Homeव्यापर ,
सोलर एनर्जी की संभावनाएं तलाशें उद्यमी

आगरा। उद्योग एवं उद्यमिता विकास परिषद व कॉरपोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस द्वारा लघु उद्योग भारती के सहयोग से विजन ऑफ इंडिया इंडस्ट्रीज एंड बिजनेस-2016 का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न व्यवसाय से जुड़े उद्यमी व बैंक एक साथ एक मंच पर एकत्र हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सीईओ दिलीप चिनोय ने कहा कि प्रदूषण के कारण आगरा से फाउंड्री व टैक्सटाइल उद्योग खत्म हो गया है, इसलिए यहां उद्यमियों को सोलर एनर्जी की संभावनाओं को बढ़ावा देना चाहिए। अध्यक्षीय भाषण में पूरन डावर ने कहा कि हमें आज की समस्या और आवश्यकता को ध्यान में रखने के बजाय 20 वर्ष आगे की समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर व्यवसाय को आगे बढ़ाना होगा, तभी हम वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना पाएंगे।

Share This News :