Homeराज्यो से ,खास खबरे,
शराब ठेकों के खिलाफ सिसोदिया के घर के बाहर प्रदर्शन, लोगों ने लगाई हथकड़ी

विरोध करने के कई तरीके होते हैं, कोई भूख हड़ताल पर बैठता है, तो कोई सड़क पर उतरता है. लेकिन राजधानी दिल्ली में आम आदमी सेना के कार्यकर्ता खुद को हथकड़ी लगाकर शराब के ठेकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

इसलिए खुद को लगाई हथकड़ी

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर आम आदमी सेना के दो कार्यकर्ताओं ने खुद को हथकड़ी से बांध लिया है. इनका कहना है कि दिल्ली को केजरी सरकार ने शराब की बेड़ियों में जकड़ दिया है, इसलिए वे सिसोदिया जी के घर के बाहर बेड़ी में जकड़ कर विरोध कर रहे हैं.

शराब के ठेके बंद कराने की मांग

विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युम्न की हत्या के 55 दिनों बाद भी स्कूलों के आसपास शराब के ठेकों को बंद नहीं कराया गया है. दरअसल लोगों की मांग है कि स्कूलों के पास 100 मीटर के दायरे में चल रहे सभी शराब के ठेकों का बंद कराया जाए.

स्कूल में की गई थी छात्र की हत्या

बीते आठ सितंबर को गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की स्कूल परिसर में ही हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी और स्कूल बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

Share This News :