Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे, तरक्की करें, राष्ट्रपति बनें : जशोदाबेन

भिंड/मेहगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्नी जशोदा बेन भविष्य में और तरक्की करते देखना चाहती हैं। गुरुवार को मेहगांव में राठौर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में लोगों ने उनसे प्रधानमंत्री के बारे में बोलने के लिए कहा तो यशोदा बेन ने कहा प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। तरक्की करें...राष्ट्रपति बनें...बड़े नेता बनें।

प्रधानमंत्री के बारे में इतना बोलकर वे गाड़ी में बैठकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उनके भाई अशोक मोदी भी साथ थे।

इससे पहले उन्होंने सामूहिक सम्मेलन में दांपत्य सूत्र में बंधने वाले 25 जोड़ों को गुजराती भाषा में आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री की पत्नी के कार्यक्रम को लेकर मेहगांव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

Share This News :