Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
वंशवाद पर शहजाद का सवाल, कहा- कांग्रेस ने पटेल की तरह मेरा अपमान किया, PM ने दिया साथ!

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शहजाद पूनावाला लगातार कांग्रेस के लिए मुसीबतें खड़ी कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बाद से ही वो पार्टी के खिलाफ लगातार ट्वीट कर रहे हैं. आज एक बार फिर उन्होंने सरदार पटेल से जोड़कर ट्वीट किया, शहजाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने पटेल की तरह उनका भी अपमान किया है.

शहजाद ने ट्विटर पर लिखा, 'अगर कांग्रेस नेतृत्व की ओर से सरदार पटेल को अपमानित किया गया था तो मुझे भी आज कुछ वैसा ही अपमानित महसूस हो रहा है. जब मैंने वंशवाद की राजनीति को खत्म करने के लिए आवाज उठाई. मैंने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की बात कही थी न कि राहुल गांधी का विरोध किया था. लेकिन कांग्रेस की ओर से कहा गया कि मैं सदस्य नहीं हूं, मैंने साबित किया कि वे झूठ बोल रहे हैं.'

Share This News :