Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
गुजरात: विजय रुपाणी ने 141 करोड़ के आसामी इंद्रनील को दी मात

गुजरात चुनावों में कांग्रेस ने राजकोट वेस्ट से इंद्रनील राजगुरु को टिकट दिया था। इंद्रनील इस कारण भी चर्चा में रहे कि ये इस चुनाव में किस्मत आजमाने वाले सबसे धनी प्रत्याशी थे। उनके पास कुल 141.22 करोड़ कुल सम्पत्ति है।

इंद्रनील का सामना भाजपा के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से था। शुरुआती रुझानों में रुपाणी पीछे चल रहे थे, लेकिन इस सीट का चुनाव परिणाम आ गया है और इंद्रनील 25,000 वोटों से ज्यादा वोटों से हार गए हैं।

बसपा के सोमाभाई परमार के अलावा 12 अन्य प्रत्याशी भी यहां से चुनाव मैदान में थे। पहले चरण में हुए मतदान में 3,14,696 मतदाताओं वाली इस सीट पर 70 फीसदी वोट पड़े थे।

सम्पत्ति के मामले में तो रुपाणी (9 करोड़ रुपए), इंद्रनील के आसपास भी नजर नहीं आते। हालांकि दोनों की क्षैक्षणिक योग्यता में भी बहुत फर्क है। 61 वर्षीय रुपाणी जहां ग्रेजुएट हैं, वहीं 51 वर्षीय इंद्रनील 12वीं पास हैं।

होटल व्यवसायी इंद्रनील महंगी कारों का शौक रखते हैं। उनके पास साढ़े पांच करोड़ से अधिक कीमत के 13 वाहन हैं, जिनमें कई महंगी लग्जरी कारें हैं। इनमें लेम्बोर्गिनी जैसी महंगी कार भी शामिल है।

मतदान से पहले जहां रुपाणी ने शिव मंदिर में माथा टेका था, वहीं इंद्रनील ने अपने घर और कांग्रेस दफ्तर में 51 पंडितों से विष्णु भगवान की विशेष पूजा करवाई थी। वैसे तो यह सीट भाजपा के लिए सुरक्षित मानी जाती है और 1985 से यहां उसका दबदबा है, लेकिन इस चुनावों में सबसे अलग बात यह रही कि मौजूदा मतदाताओं में से आधे 1985 के बाद पैदा हुए हैं।

Share This News :