Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
धनतेरस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की खरीददारी

प्रदेशवासियों को दी धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने धनतेरस पर्व के अवसर पर आज यहाँ सपरिवार खरीददारी की। श्री चौहान धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ न्यू मार्केट में अग्रवाल ज्वेलर्स और दर्वेश बर्तन भंडार पहुँचे। उन्होंने चाँदी का सिक्का, मंगलसूत्र, अभिषेक करने का ताँबे का पात्र, काँसे की परात और ताँबे का जग खरीदा।

भारतीय परम्परा में धनतेरस के पवित्र अवसर पर कीमती धातु की बनी वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है। श्री चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में धनतेरस पर नया सामान खरीदने की परम्परा है। दीपावली में स्वच्छता रखने की परम्परा है। सांस्कृतिक और धार्मिक परम्पराओं का वैज्ञानिक कारण होता है। परम्पराओं का निर्वहन सभी को करना चाहिए इससे नई पीढ़ी भी संस्कारवाह बनती है। उन्होंने सभी नागरिकों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, सबके परिवार धन-धान्य से भरपूर हों और प्रदेश आगे बढ़ता रहे।

Share This News :