Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भिंड में गोदरेज की 450 करोड़ से अधिक की नई फैक्टरी शुरू, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

भिंड के मालनपुर में औद्योगिक विकास को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की नई विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया। 450 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस इकाई से रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भिंड जिले पर डॉ. हनुमान जी की कृपा है। यही वजह है कि दो महीने से भी कम समय में जिले में तीसरी औद्योगिक यूनिट शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि अब भिंड की पहचान सिर्फ कृषि के लिए नहीं, बल्कि उद्योगों के लिए भी बन रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोदरेज की नई फैक्टरी में रोजाना करीब 4 हजार साबुन की टिकिया बनाने की क्षमता बताई गई है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार औद्योगिक इकाइयों की शुरुआत से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

Share This News :