Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री श्री चौहान का विदिशा प्रवास

नागरिकों से किया दीपावली शुभकामनाओं का आदान-प्रदान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा प्रवास के दौरान नागरिकों से दीप पर्व दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा में बेसनगर स्थित अपने फार्म हाउस पर फल-फूल और हल्दी की खेती का भी अवलोकन किया।

बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसके पहले विदिशा पहुँचने पर सपत्नीक बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान से कु. निकिता प्रजापति ने भी भेंट की। कु. निकिता ने अपने पैरों का उपचार करवाने के लिये मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया और दीपावली की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान उद्यानिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सूर्यप्रकाश मीणा भी उपस्थित थे।

Share This News :