Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
बीजेपी के सत्ता और संग़ठन में उप चुनाव के बाद बड़ा बदलाव होगा

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के संगठन और मंत्रिमंडल में चल रही बयार फिलहाल थम गई है ।बीजेपी सूत्रों का कहना है कि मुंगावली ओर कोलारस उप चुनाव के बाद पार्टी संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव होगा ।बताया गया है कि संघ और पार्टी के आंतरिक सर्वे में कई मंत्रियों और बिधायकों का परफार्मेंस कार्य करने का ठीक नहीं है ।ऐसे में कुछ मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को जगह दी जायेगी और आगे चुनाव के समय 80 के लगभग बिधायकों के टिकिट कटना तय माना जा रहा है ।पार्टी का प्रभाव ग्रामीण इलाकों में कमजोर हो रहा है यह बात उप चुनाव के नतीजों से साफ होगी ।कहा जा रहा है कि पार्टी में नई ऊर्जा भरने के लिये संग़ठन में बदलाव होगा , जोड़ा यह भी जा रहा है कि अगर उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में आते हैं तो यह बदलाव टल भी सकता है ।

Share This News :