Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
PNB SCAM: मेहुल चौकसी ने कर्मचारियों से नौकरी तलाश लेने को कहा

नई दिल्ली। à¤ªà¤‚जाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपियों में शामिल गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी ने अपने कर्मचारियों को पत्र लिखकर नौकरी तलाश लेने के लिए कहा है। अपने वकील द्वारा जारी इस पत्र में मेहुल ने कर्मचारियों से कहा है कि वह किसी को वेतन नहीं दे सकते हैं।

कंपनी शुरू होने का इंतजार नहीं करें। नई नौकरी ढू़ंढ़ लें। मेहुल की कंपनी गीतांजलि जेम्स में करीब 3,500 कर्मचारी हैं। मेहुल ने लिखा है, 'मेरे नसीब में जो लिखा होगा, वही होगा। मुझे पता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है और आखिर में सच की ही जीत होगी।'

उन्होंने जांच एजेंसियों पर भी सही जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है, 'जिस तरह से अलग-अलग सरकारी एजेंसियां काम कर रही हैं, उससे बहुत परेशानी हो रही है और सभी काम रुक गए हैं।'

उल्लेखनीय है कि इसके पहले नीरव ने भी अपने कर्मचारियों को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि बैंक खाते सीज हैं और जैसे ही स्थिति ठीक होगी, वह उन्हें वेतन देंगे। साथ ही कर्मियों को जांच एजेंसी से कोई बात नहीं करने की हिदायत भी दी थी।

वहीं, पीएनबी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा था कि बैंक ने उनका नाम सार्वजनिक कर कारोबार चौपट कर दिया, जिससे पैसे लौटाने के सभी विकल्प लगभग खत्म हो गए हैं।

Share This News :