Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भारत माता के सच्चे सपूत को समर्पित भाव से श्रद्धाजंलि - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व विधायक स्व. देषराज सिंह यादव को श्रद्धाजंलि अर्पित

भारत माता के सच्चे सपूत की दिवंगत आत्मा को समर्पित भाव से श्रद्धा के पुष्प अर्पित करना सच्ची श्रद्धाजंलि है। दिवंगत आत्मा द्वारा अंतिम क्षणों में भारत माता की जय का उदघोष करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी गई। इस आषय के विचार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान द्वारा अषोकनगर जिले की तहसील पिपरई के ग्राम अमरोद में पूर्व विधायक श्री देषराज सिंह यादव के असामयिक निधन हो जाने पर श्रद्धाजंलि देते हुए व्यक्त किये।
मुख्यमंत्री श्री चैहान ने शुक्रवार को ग्राम अमरोद पहुंचकर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्री राव देषराज सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पिैत की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईष्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व.यादव अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए क्षेत्र के विकास के लिए स्वाभिमान के साथ जिए। बडी से बडी ताकतें उन्हें झुका नही सकी। पूरे पराक्रम एंव परिश्रम के साथ अषोकनगर की जनता की सेवा की। ऐसा दबंग नेता पूरे मध्यप्रदेष में नही मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे जिले के प्राण थे। उनके जाने से जिले में जो रिक्तता आई है, उसकी भरपाई तो नही हो सकती, पर उनके अधूरे कामों को मैं स्वंय पूरा करने का प्रयास करूंगा।

परिजनों को ढांढस बंधाया

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने स्व.श्री यादव की धर्मपत्नि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति बाई साहब यादव एवं तीन पुत्रों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। साथ ही ईष्वर से कामना की कि परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर अषोकनगर विधायक श्री गोपीलाल जाटव, कलेक्टर श्री बाबूसिंह जामोद, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह गौर, जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  

Share This News :