Homeराज्यो से ,खास खबरे,
दिल्ली में मेट्रो की पिंक लाइन पर परिचालन शुरू

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली को दक्षिणी दिल्ली से जोड़ती दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की सबसे बड़ी पिंक लाइन पर बुधवार से परिचालन शुरू हो गया है। डीएमआरसी ने बुधवार शाम छह बजे से आम लोगों के लिए 21.56 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क से साउथ कैंपस रूट को खोल दिया है। इसके बाद इस रूट पर यात्री रोजाना सफर का आंनद ले सकेंगे।

डीएमआरसी मुख्यालय मेट्रो भवन में इस रूट का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस रूट पर प्रतिदिन 19 मेट्रो रफ्तार भरेंगी। जबकि व्यस्तम समय पर प्रत्येक 3ः28 मिनट पर मेट्रो का परिचालन होगा। इस रूट के शुरू होने के बाद दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क करीब 252 किलोमीटर का हो गया है।

कॉरिडोर पर हैं 12 स्टेशन :-

साउथ कैंपस-मजलिस पार्क कॉरिडोर का ज्यादातर हिस्सा एलिवेटेड हैं और इस पर 12 स्टेशन हैं। जिसमें मजलिस पार्क, आजादपुर, शालीमार बाग, नेताजी सुभाष प्लेस, शकूरपुर, पंजाबी बाग पश्चिम, एएसआइ अस्पताल, राजौरी गार्डन, मायापुरी, नारायणा विहार, दिल्ली कैंट व दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन शामिल है। इसमें चार स्टेशन भूमिगत व शेष एलिवेटेड स्टेशन हैं।

59 किमी लंबी है पिंक लाइन-

मजलिस पार्क से आनंद विहार तक बनी पिंक लाइन कुल 59 किलोमीटर लंबी है। डीएमआरसी ने बुधवार से मजलिस पार्क से साउथ कैंपस तक परिचालन शुरू किया है। डीएमआरसी का कहना है कि अभी इस रूट पर दो चरणों में परिचालन शुरू होगा।

Share This News :