Homeराज्यो से ,खास खबरे,
पीएम मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल और फिर ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के यूपी दौरे पर हैं. इस दौरे के पहले दिन शनिवार को पीएम मोदी पहले आजमगढ़ गए और उसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. रात में वहप्रोटोकॉल तोड़कर अचानक गेस्ट हाउस से निकलकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी कैंपस घूमने निकल गए. पीएम मोदी ने यूनिवर्सिटी परिसर में विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

दरअसल, पीएम मोदी यहां के डीरेका गेस्ट हाउस में रुके हुए थे. रात हो जाने पर वह गेस्ट हाउस से अपनी गाड़ी से निकले और  बीएचयू कैंपस पहुंच गए. पीएम मोदी ने वाराणसी शहर में हुए विकास और सौंदरीकरण के कार्यों का जायजा भी लिया.

पीएम मोदी वाराणसी के डीरेका से निकलकर सुंदरपुर, नारियां होते हुए बीएचयू के अंदर बने विश्वानथ मंदिर पहुंचे. मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने काफिले के साथ लंका, गुरुधाम रविंद्रपुरी, भेलूपुर, मदनपूरा, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, लहुराबीर, अंधरापुल, अंबेडकर चौराहा, सर्किट हाउस, नदेसर, कैंट रेलवे स्टेशन, लहरतारा होते हुए वापस रात्रि विश्राम के लिए डीरेका गेस्ट हाउस लौटे. पीएम मोदी का दौरा रात में  लगभग 1 घंटे तक चलता रहा. 

Share This News :