Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
पंजाब की नाभा जेल पर हमला, आतंकी समेत 6 कैदी फरार, कई अधिकारी नपे

पंजाब के पटियाला में नाभा जेल में घुसकर बदमाश 6 कैदियों को छुड़ा कर ले गए। करीब 10 बदमाश दो कारों में सवार होकर आए और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पांच गैंगस्टरों को छुड़वाकर मौके से फरार हो गए। हाई सिक्योरिटी जेल के अंदर हुई इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। नाभा जेल पंजाब की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल है और इस जेल में नामी बदमाशों, गैंगस्टरों और आतंकवादियों को रखा जाता है। पंजाब सरकार ने फरार कैदियों की सूचना देकर उनकी गिरफ्तारी कराने वाले को 25 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
इस घटना के बाद पंजाब पुलिस भी सकते में है और पूरे पंजाब में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। जगह-जगह चैकिंग अभियान चलाने की हिदायत दी गई है। साथ ही पंजाब पुलिस के SWAT यानि स्पैशल वैपन एंड टेक्नीक कमांडोज की टीम को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है। पुलिस को हिदायत दी गई है कि किसी भी हाल में इन फरार गैंगस्टरों और आतंकवादी को पकड़ लिया जाए या जरूरत पड़ने पर इनका एनकाउंटर कर दिया जाए।
फरार होने वाले कैदियों में हरमिंदर मिंटू नाम का खालिस्तानी समर्थक आतंकवादी भी शामिल है। मिंटू खालिस्तान लिबरेशन फोर्ज का मुखिया है और उसे 2014 में गिरफ्तार किया गया था। वह आतंक से जुड़े 10 मामलों का आरोपी है। मिंटू को पंजाब पुलिस ने 2014 में दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से पकड़ा था । उसे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर 2008 में हुए हमले और 2010 में हलवाड़ा वायुसेना स्टेशन में विस्फोटक मिलने सहित 10 मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
इसके अलावा जेल से फरार होने वाले कैदियों में गुरप्रीत सिंह, विकी गोंदरा, नितिन देओल और विक्रमजीत सिंह विकी भी शामिल हैं। पुलिस सभी की तालाश कर रही है। बताया जा रहा है कि जिन बदमाशों ने कैदियों को छुड़वाया है उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। पुलिस स्टेशन में घुसकर उन्होंने लगभग 100 राउंड़ फायर किए और कैदियों को छुड़ा कर ले गए।
सभी कैदी गाड़ी से समाना कस्बे की ओर भागे लेकिन यहां रेल का फाटक बंद होने से इन्हें यू टर्न लेना पड़ा। वापसी में ये जेल के रास्ते से ही भागे, बावजूद इसके पुलिस के हाथ नहीं लगे।
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल इस घटना पर सख्त कदम उठाया है। उन्होंने जेल सुपरिटेंडेंट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट बर्खास्त कर दिया जबकि डीजी जेल को सस्पेंड कर दिया। इंटेलीजेंस की निगरानी में स्पेशल टास्क फोर्ट का गठन भी किया है।

Share This News :