Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
गुजरातः स्थानीय उपचुनावों में बीजेपी की बंपर जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

गुजरात स्थानीय निकाय उपचुनावो में बीजेपी का दबदबा बरकरार दिखाई दे रहा है जबकि कांग्रेस की बुरी स्थिति बनी हुई है। गुजरात में नगरपालिका, तालुका पंचायत और तहसील पंचायत के उपचुनाव में 32 में से 23 सीटें बीजेपी ने जीत ली हैं। कांग्रेस के दबदबे वाली सीटें भी बीजेपी ने अपने कब्जे में ले ली है।
इससे पहले कांग्रेस के खाते में 23 सीटें थी जो घटकर 9 हो गई जबकि बीजेपी की 8 सीटें थी जो भारी बढ़त के साथ 23 पर पहुंच गई हैं।
सूरत में कनकपुर-कनसाड नगरपालिका के उपचुनाव में 28 में से 27 सीटें बीजेपी ने जीत ली हैं जबकि 1 कांग्रेस के पास गई है। वहीं, वापी नगरपालिका उपचुनाव में कुल 44 सीटों पर वोटिंग हुई थी जिसमें से 41 बीजेपी के पास गई हैं और 3 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
कुल 126 सीटों पर हुए चुनावों में बीजेपी 125 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें से 110 सीटों पर उसने जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस 16 सीटों पर सिमटकर रह गई।
गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वाघानी ने न्यूज18 इंडिया से बातचीत में कहा कि यह जीत जनता का मूड हैं। नोटबंदी में दुष्प्रचार किया जा रहा है कि जनता को तकलीफ है। जनता बीजेपी के साथ है। कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है। 2017 का यह टेस्ट था। बिलकुल इसी तरह 2017 में भी बीजेपी भारी जीत हांसिल करेगी।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, गुजरात में जीत दर्ज की है जबकि बंगाल में उसके नंबर बढ़े हैं।

Share This News :