Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
गड़बड़ी करने वाले बैंक अफसरों पर गिरी गाज, 27 निलंबित, छह का तबादला

नोटबंदी के बाद आरबीआई के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में वित्त मंत्रालय ने 27 बैंक अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा छह अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आयकर अधिकारियों द्वारा बेंगलुरू और कुछ अन्य जगहों पर तलाशी एवं भारी मात्रा में नई मुद्रा की जब्ती की रिपोर्ट के बीच बैंक अधिकारियों को निलंबित किया गया है। बेंगलुरू में तलाशी अभियान के दौरान दो व्यापारियों से नई करंसी में 5.7 करोड़ रुपये नकद बरामद किये गये।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुछ अधिकारियों के रिजर्व बैंक के निर्देशों का उल्लंघन कर अनियमित तरीके से लेन-देन करने में शामिल होने की बात सामने आई है। इसमें कहा गया है कि ऐसे कुछ मामलों में कुछ कार्रवाई की गयी है और सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के 27 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। साथ ही छह अधिकारियों को गैर-संवेदनशील पदों पर भेज दिया गया है।

मंत्रालय ने आगाह करते हुए कहा है कि सही लेन-देन को सुगम बनाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अनियमित और अनाधिकृज गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This News :